जांच अधिकारी ने बताया कि टिक टॉकर आएशा को चार अन्य महिलाओं के साथ बीती रात नदीम नाम के एक व्यक्ति ने डीएचए फेज-1, स्ट्रीट 32, सबा स्ट्रीट स्थित बंगले में एक निजी पार्टी में ले गया था।
पाकिस्तान के कराची में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के शव को अस्पताल में लावारिश तरीके से पाए जाने के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। मृतिका की पहचान अएशा के तौर पर की गई है, जो पंजाब प्रांत के शेखपुरा शहर में एक टिकटॉकर थी। पुलिस ने मृतिका के पिता सुल्तान का बयान दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि वह पंजाब में रहती थी और एक होटल में काम करती थी। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी तीन साल पहले हुई थी जिसके बाद वह कराची के गुलिस्तान-ए-जोहर में रह रही थी। टिक टॉकर आएशा के पिता ने बताया कि उन्हें पुलिस के हवाले से बेटी के शव के बारे में पता चला था। उन्होंने कहा- मेरी बेटी जिबरान और एक महिला दोस्त पिंकी के साथ एक पार्टी में गई थी। मेरी बोटी की मौत अत्याधिक मात्रा में मादक पदार्थ लेने की वजह से हुई है, और वह पुलिस स्टेशन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुके हैं।
आएशा के पिता के आरोपों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इससे पहले दोपहर में ही पुलिस ने जिन्ना अस्पताल में टिक टॉकर के शव को छोड़ने वाले संदिग्ध को पकड़ लिया था। डीआईजी साउथ, इरफान बलूच के अनुसार जिबरान उर्फ जिम्मी और सेहरीश ने लड़की की लाश को जिन्ना अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि संदिग्ध महिला और जिम्मी की तलाश की जा रही है। फिलहाल पकड़ा गया संदिग्ध से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले जांच अधिकारी ने बताया कि टिक टॉकर आएशा को चार अन्य महिलाओं के साथ बीती रात नदीम नाम के एक व्यक्ति ने डीएचए फेज-1, स्ट्रीट 32, सबा स्ट्रीट स्थित बंगले में एक निजी पार्टी में ले गया था। हालांकि, बंगले का मालिक अपनी संपत्ति छोड़ फरार हो गया है। जांच के दौरान अधिकारियों को मालूम चला कि लड़की की हालत अधिक मात्रा में ड्रग लेने से बिगड़ी थी, लेकिन पोस्ट मार्टम में ड्रग का सेवन या हिंसा का कोई संकेत नहीं मिला।
शुक्रवार को कई लोगों ने टिक टॉकर का शव जिन्ना अस्पताल में छोड़कर एक सफेद कार में बैठकर वहां से भाग गए थे। संदिग्धों ने सबा स्ट्रीट के चौहारे पर बंगले के पास कार को छोड़कर फरार हो गए।