फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : विवादों में शाहीन-3 मिसाइल का सफल परीक्षण, अपने ही लोगों को किया घायल

Thu, 21 Jan 2021 03:20 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
शाहीन-3 मिसाइल - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान में बुधवार को शाहीन-3 मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की। पाकिस्तान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शाहीन-3 एक बैलेस्टिक मिसाइल है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बताया कि शाहीन-3 तकनीक और वेपन सिस्टम के मामले में आधुनिक है। 

विज्ञापन


शाहीन-3 के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे लेकर अपने वैज्ञानिकों को बधाई दी। हालांकि बुधवार को हुआ सफल परीक्षण एक घटना के बाद विवादों में घिर गया। इस बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण बलूचिस्तान के डेरा गाजी खान से किया गया था। 

बलूचिस्तान रिपब्लिकन पार्टी ने कहा कि शाहीन-3 डेरा बुग्ती के रिहाइश में आकर गिरी जिससे कई घर तबाह हुए और कई लोग जख्मी भी हुए हैं। बलूचिस्तान रिपब्लिकन पार्टी ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को शाहीन-3 का सफल परीक्षण किया, ये मिसाइल डेरा गाजी खान के राखी इलाके से दागी गई और बुग्ती में रिहाइशी इलाके में आकर गिरी।
विज्ञापन


बलूचिस्तान रिपब्लिकन पार्टी के प्रवक्ता शेर मोहम्मद बुग्ती ने भी मिसाइल परीक्षण के दौरान लोगों के जख्मी होने की बात कही। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। ये मिसाइल आम लोगों की मौजूदगी में दागी गई। इसमें दर्जनों घर तबाह हो गए और कई लोग जख्मी हो गए।

बुग्ती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि बलूचिस्तान हमारी मातृभूमि है, ये कोई प्रयोगशाला नहीं है। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान की इस हरकत के खिलाफ आवाज उठाई जाए। पाकिस्तानी सेना की माने तो शाहीन-3 मिसाइल की मारक क्षमता 2,750 किमी है।

पाकिस्तान के अधिकारियों ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा कि आत्म रक्षा की नीति के तहत ये परीक्षण किया गया है और इसका प्रमुख केंद्र भारत है। जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले पाकिस्तान ने इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पाकिस्तान चाहता है कि बाइडन प्रशासन भारत सरकार पर पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने के लिए दबाव बनाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें