इराक की राजधानी बगदाद में बृहस्पतिवार को दो आत्मघाती बम धमाकों में 32 लोगों की मौत हो गई जबकि 73 से अधिक लोग घायल हो गए। धमाके की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। घटनास्थल पर चारों तरफ खून ही खून बहा पड़ा था।
सिविल डिफेंस चीन मेजर जनरल कादिम सलमान ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटक पहना रखा था जिन्होंने सेंट्रल बगदाद के भीड़भाड़ वाले बाजार तायारान स्कवॉयर में खुद को आग लगा घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। 78 लोग घायल हैं जिसमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है। अधिकारियों को इस हमले के लिए दाएश आतंकी समूह पर संदेह है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर भीड़ में खड़े थे और ऐसा दिखा रहे थे कि वो बीमार है, लेकिन कुछ पल के भीतर ही बाजार में तेज धमाके के साथ वहां मौजूद लोगों के चिथड़े उड़ गए। हर तरफ चीख पुकार मच गई और सब कुछ खून से सन गया था।
जनवरी 2018 में भी ऐसा ही हमला
बगदाद के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया की एहतियात के तौर पर इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा कई शहर के मुख्य मार्गों को बंद कर दिया गया है जिससे अभी दोबारा इस तरह की घटना को रोका जा सके। जनवरी 2018 में भी तायरान स्कवॉयर में आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 27 लोगों की जान चली गई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वर्ष 2017 में इस्लामिक स्टेट की हार के बाद इस तरह का ये पहला हमला है।