खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कम से कम 13 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह जानकारी पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने शुक्रवार को दी।अंतर-सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) ने बताया कि फिटना-अल-ख्वारिज से जुड़े आतंकवादी 28 और 29 अप्रैल को मोहम्मंद और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में मारे गए। फितना अल-ख्वारिज एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को संदर्भित करने के लिए करती है।
गोलीबारी के बाद पांच आतंकवादियों को मारा
मोहम्मंद जिले में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के रास्ते घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे ख्वारिजों के एक समूह की गतिविधियों का पता लगाया। बयान में कहा गया है कि सैनिकों ने समूह के साथ प्रभावी ढंग से मुठभेड़ की और आठ ख्वारिज मारे गए। एक अन्य मुठभेड़ में, सैनिकों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास ख्वारिजों के एक समूह द्वारा घुसपैठ के एक और प्रयास को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया और भीषण गोलीबारी के बाद पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया।
आतंकवादियों की मौत का क्या आकड़ें
रिकॉर्ड संख्या में आतंकवादियों की मौत के बावजूद पाकिस्तान में 2025 में आतंकवादी हिंसा में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें आतंकवादी हमलों में 34 प्रतिशत और आतंकवाद से संबंधित मौतों में साल दर साल 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह जानकारी इस्लामाबाद स्थित पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दी गई है। पिछले एक साल में विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है।