फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: नाबालिग भाइयों के यौन शोषण और हत्या के मामले में दोषी को सजा-ए-मौत; सहयोगी को उम्रकैद

Wed, 28 Jun 2023 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो नाबालिग भाइयों के यौन उत्पीड़न और हत्या करने के दोषी को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसके साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, दोषी तनवीर अहमद और उसके साथी नौमान ने लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर ओकारा शहर में एक छह साल लड़के और उसके 10 साल के भाई का यौन उत्पीड़न किया था और बाद में उनकी हत्या कर दी थी। अहमद दोनों बच्चों को मदरसे में पढ़ाता था।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश सैयदा शहजादी नजफ ने मंगलवार को तमाम सबूतों और गवाहों को मद्देनजर रखते हुए दोनों को दोषी ठहराया। कोर्ट ने अहमद को मौत की सजा सुनाई और नौमान के लिए आजीवन कारावास की सजा का एलान किया। जस्टिस शहजादी ने दोनों पर 10-10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया। 

कोर्ट से जुड़े अधिकारी ने बताया कि दोषियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया था। दोनों ने माना कि उन्होंने लड़कों का यौन उत्पीड़न करने के बाद उनका गला घोंट दिया। इन दिनों पाकिस्तान में मदरसा छात्रों पर उन्हें पढ़ाने वालों की ओर किए जा रहे अत्याचार और कुकृत्यों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें