फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: PM मोदी-बाइडन के बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, US दूतावास के उप-प्रमुख को किया तलब; मिला यह जवाब

Tue, 27 Jun 2023 08:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/वॉाशिंगटन

सार

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख के सामने यह बात जोर देकर रखी गई है कि अमेरिका को ऐसे बयान जारी करने से परहेज करना चाहिए जो पाकिस्तान के खिलाफ भारत के बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित एजेंडे को बढ़ावा देते हों।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ और जो बाइडन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के अवसर पर दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान पर विरोध जताने के लिए पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख को सोमवार को तलब किया। इस संयुक्त बयान में कहा गया था कि पाकिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए न करने दे। यह संयुक्त बयान पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात के बाद जारी किया गया था।

विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख के सामने यह बात जोर देकर रखी गई है कि अमेरिका को ऐसे बयान जारी करने से परहेज करना चाहिए जो पाकिस्तान के खिलाफ भारत के बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित एजेंडे को बढ़ावा देते हों। इस बात पर भी जोर दिया गया कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान और अमेरिका का सहयोग आगे बढ़ रहा है और दोनों देशों के संबंध और मजबूत करने के लिए विश्वास भरा माहौल बनाना जरूरी है।

मामले में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैट मिलर ने कहा कि यह बात सच है कि पाकिस्तान ने आतंकवादी समूहों का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, लेकिन वाशिंगटन ने हमेशा इसे लेकर और अधिक कदम उठाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद सहित सभी आतंकी समूहों को जड़ से खत्म करने के लिए जरूरी और सख्त कदम उठाता रहे। अमेरिका अपने इस रुख पर भी लगातार कायम रहे हैं। हम इस मुद्दे को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ नियमित रूप से उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें