फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पाक ने वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया

Sun, 06 Sep 2020 05:58 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान ने रविवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया है। उसने इस पर विरोध दर्ज कराने के लिए यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शनिवार को नियंत्रण रेखा पर स्थित रखचिकरी सेक्टर में बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी के कारण एक आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसमें आरोप लगाया गया कि भारतीय बल नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर स्थित रिहायशी इलाकों को तोप के गोले, मोर्टार के गोले और स्वचालित हथियारों से लगातार निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में दावा किया गया कि इस वर्ष संघर्ष विराम उल्लंघन की 2,158 घटनाएं हुई हैं जिनमें 17 लोगों की जान चली गई तथा 168 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें