फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक: आईएसआई मुख्यालय पहुंचे पीएम इमरान, जनरल बाजवा व शीर्ष अफसरों संग की खास बैठक

Wed, 23 Jun 2021 05:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बुधवार को अचानक देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सेना प्रमुख बाजवा व अन्य अधिकारियों के साथ मशवरा किया। यह बैठक ऐसे वक्त हुई जब लाहौर में आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास बम धमाका हुआ है।
 
विज्ञापन
आईएसआई मुख्यालय में इमरान खान - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इस्लामाबाद स्थित मुख्यालय में बुधवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा व एजेंसी के शीर्ष अफसर शरीक हुए। एक माह में इमरान का आईएसआई मुख्यालय का यह दूसरा दौरा है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय खुफिया समन्वय समिति (एनआईसीसी) की यह बैठक ऐसे वक्त हुई है, जब लाहौर में आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। धमाके से पूरा इलाका थर्रा गया। उधर, अफगानिस्तान में तालिबान फिर सक्रिय है। इमरान खान के साथ पाक के शीर्ष सैन्य व खुफिया अधिकारियों ने इन्हीं मुद्दों पर चर्चा की। एनआईसीसी की हाल ही में स्थापना की गई है। 

 

इससे पहले पीएम इमरान खान 24 मई को आईएसआई मुख्यालय पहुंचे थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जहां अफगानिस्तान की स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बता दें कि अमेरिकी सैनिक 11 सितंबर 2021 तक पूरी तरह से अफगानिस्तान से बाहर निकलने वाले हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें