पाकिस्तानी सेना के प्रोपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया गया था।
पाकिस्तान के लिए आतंकवादी गुटों का समर्थन करना अब भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। बुधवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के आतंकियों से हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के सात सैनिक मारे गए।
विज्ञापन
इस मुठभेड़ में पांच आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है। पाकिस्तानी सेना के प्रोपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान हुई गोलीबारी में पांच आतंकवादी मारे गए और सात सैनिकों की मौत हो गई।