फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पड़ोसी देश में तय समय पर नहीं होंगे आम चुनाव! चुनाव में देरी की मांग वाले प्रस्ताव पर सीनेट की सहमति

Fri, 05 Jan 2024 04:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान के आम चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आर्थिक और राजनैतिक मोर्चे पर अस्थिरता का सामना कर रहे पाकिस्तान में आम चुनाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। वहां की सीनेट ने आम चुनाव में देरी की मांग करने वाले एक प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सीनेट ने ठंड के मौसम और सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया। 

विज्ञापन


यह प्रस्ताव सीनेटर दिलावर थान ने पेश किया था। जिसे पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन में भारी समर्थन मिला। उन्होंने सदन में जब यह प्रस्ताव पेश किया उस समय मात्र 14 सांसद ही उपस्थित थे। हालांकि, सूचना मंत्री मुर्तजा सोलंगी और तीन बार के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी ने इस कदम का विरोध किया।

अपने प्रस्ताव में दिलावर खान ने दावा किया कि देश के अधिकांश क्षेत्रों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इसलिए उन क्षेत्रों में चुनाव कराना असंभव है। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। राजनेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।  बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा (प्रांत) में भी सुरक्षा बलों पर हमला किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि खुफिया एजेंसियों ने भी चुनाव प्रचार के दौरान खतरे की चेतावनी दी है। ऐसे में  चुनाव नहीं होने चाहिए, इसलिए चुनाव आयोग (ईसीपी) को चुनाव स्थगित करने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। 

सीनेट के इस कदम से देश में राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता बढ़ने की आशंका है। इस कदम का असर पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में भी देखने के मिला। जैसे सीनेट के इस फैसले की जानकारी सार्वजनिक हुई तुरंत ही पाकिस्तान के शेयर बाजार में 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें