फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराने-गिड़गिड़ाने लगे पाकिस्तान के सांसद: 'हम गुनहगार हैं, अल्लाह हमें माफ करे, रब हमारे मुल्क की हिफाजत करे'

Thu, 08 May 2025 06:32 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के सांसद और सेना के पूर्व मेजर ताहिर इकबाल रोने लगे। भारत की कार्रवाई को लेकर वे खौफ में दिखे। उन्होंने कहा कि मिलकर चलो और रब से दुआ कि हम तेरे आगे दरख्वास्त करते हैं कि इस मुल्क की हिफाजत करो।
विज्ञापन
पाकिस्तान के सांसद ताहिर इकबाल। - फोटो : एक्स/@amitmalviya/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकाने नष्ट होने, आतंकियों के मारे जाने और फिर हमले करने की पाकिस्तान की कोशिशों के नाकाम होने के बाद पड़ोसी मुल्क हबड़बड़ाया हुआ है। न सिर्फ पाकिस्तान की हुकूमत और उसकी फौज, बल्कि उसके सांसदों को भी मुल्क की फिक्र सताने लगी है। गुरुवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में एक सांसद अपनी फिक्र जाहिर करते-करते गिड़गिड़ाने लगे।

विज्ञापन

ये सांसद हैं पाकिस्तान की सेना के पूर्व मेजर ताहिर इकबाल। गुरुवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बोलते-बोलते उनका गला रुंध गया। उन्होंने कहा, ''मिलकर चलो और रब से दुआ कि हम तेरे आगे दरख्वास्त करते हैं कि इस मुल्क की हिफाजत करो। आपने (रब ने) कायदे-आजम से इंग्लैंड में मुलाकात की थी। आप उनके ख्वाब में आए थे और कहा था कि जाओ और जाकर पाकिस्तान का मसला हल करो, ये मुल्क बनकर रहेगा। अल्लाह-पाक ही इस मुल्क की हिफाजत फरमाएंगे। ...शायद ये हमारी कमी है। हम मजबूर हैं। हम गुनहगार हैं। तू हमें माफ कर दे। हम तेरे आगे सिर झुकाते हैं। माफी मांगते हैं। इसमें दो राय नहीं है कि हम तेरे बड़े गुनहगार हैं। तू रहमत का बड़ा जर्रा भी भेजेगा तो हमारी कामयाबी होगी।'

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के लाहौर समेत कई शहरों में हार्पी ड्रोन ने मचाई तबाही, जानें उसके बारे में सब कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार के दावे पर उठाए सवाल
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान ने पाकिस्तान सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ की सरकार दावा कर रही है कि पांच भारतीय विमानों को मार गिराया, लेकिन भारतीय ड्रोन बिना किसी चुनौती के रावलपिंडी तक कैसे पहुंचे हैं? लगातार ड्रोन आ रहे हैं। सरकार का दावा झूठा है। 

संबंधित वीडियाे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें