फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलूचिस्तान में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहाल, सरकार ने हाईवे पर रात में यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

Sun, 30 Mar 2025 04:31 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तमाम प्रमुख हाईवे पर रात में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये फैसला प्रांतीय सरकार की तरफ से इलाके में कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
बलूचिस्तान सरकार ने रात्रि यात्रा पर प्रतिबंध लगाया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की सरकार ने क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के बीच कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात के समय यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, जहां हाल के हफ्तों में वाहनों पर कई आतंकवादी हमले हुए हैं। बता दें कि, अशांत प्रांत में वाहनों पर कई आतंकी हमले हुए हैं, जब बंदूकधारियों ने राजमार्गों पर आवाजाही पर रोक लगाई और यात्रियों की पहचान करने के बाद उन्हें मार डाला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-Japan Relations: पीट हेगसेथ बोले- जापान हमारा अनिवार्य साझेदार, चीन की आक्रामकता रोकने में हमारी मदद करेगा

पांच से ज्यादा जिलों में लगाया गया प्रतिबंध
जानकारी के मुताबिक, झोब, ग्वादर, नुश्की और मुसाखाइल समेत कई जिलों के जिला आयुक्तों ने शुक्रवार को शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक अधिसूचना जारी की। यह प्रतिबंध क्वेटा-ताफ्तान रोड, लोरलाई-डेरा गाजी खान रोड, सिबी रोड, कोस्टल हाईवे और झोब-डेरा इस्माइल खान रोड समेत कई राजमार्गों को कवर करता है।
विज्ञापन


दो दशक से हिंसा की चपेट में बलूचिस्तान
लगभग दो दशकों से, बलूचिस्तान जातीय बलूच चरमपंथियों की तरफ से हिंसा की चपेट में है, जो पंजाबियों के वर्चस्व वाले सशस्त्र बलों पर हमला करते हैं। विद्रोहियों का आरोप है कि सेना संघीय सरकार को प्रांत में खनिजों का दोहन करने में मदद कर रही थी, वहीं सेना अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bangkok Earthquake: बैंकॉक में भूकंप से गिरी 33 मंजिला इमारत का चीन से कनेक्शन, थाईलैंड सरकार ने शुरू की जांच

आतंकवादियों की तरफ से यात्रियों पर हमले
प्रांत सरकार की तरफ से रात में यात्रा पर प्रतिबंध प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों की तरफ से जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला करने और उसके यात्रियों अपहरण करने के तीन हफ्ते बाद लगाया गया है। बता दें कि, इस अपहरण के दौरान 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 26 बंधकों की हत्या कर दी गई थी। वहीं आतंकवादियों ने दो दिन पहले ग्वादर के कलमात इलाके में कराची जाने वाली एक बस को रोककर पांच यात्रियों की हत्या कर दी थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें