फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा नापाक पाकिस्तान: अब भी आतंकियों का गढ़, भारत निशाने पर; लश्कर और जैश सक्रिय

Sun, 29 Mar 2026 04:07 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी कांग्रेस के शोध संस्थान (सीआरएस) की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने वाले समूहों का सुरक्षित गढ़ बना हुआ है। लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसी आतंकी संस्थाएं यहां सक्रिय हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में कई समूह 1980 के दशक से सक्रिय हैं और ज्यादातर इस्लामी चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित हैं। 

विज्ञापन
आतंकवाद - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की ओर से सैन्य कार्रवाइयों के बावजूद पाकिस्तान अब भी आतंकी संगठनों का गढ़ बना हुआ है। वह उन्हें सुरक्षित पनाह दे रहा है। अमेरिकी संसद कांग्रेस के शोध संस्थान (सीआरएस) की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान भारत में जम्मू-कश्मीर समेत कई हिस्सों में वारदात की साजिश रचने वाले संगठनों को शह दे रहा है। यह रिपोर्ट आतंकवाद पर भारत के दावे का समर्थन करती है। रिपोर्ट में प्रमुखता के साथ उजागर किया गया है कि वर्षों के सैन्य अभियानों और नीतिगत उपायों के बावजूद, आतंकी समूह पाकिस्तान की धरती पर गतिविधियां जारी रखे हैं।

विज्ञापन


2008 के मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-ताइबा और 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले से जुड़ा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान में सक्रिय है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में कुछ आतंकी संगठन 1980 के दशक से अस्तित्व में हैं।

ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में 'नो किंग्स' प्रदर्शन; ट्रंप की नीति, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग
विज्ञापन


इस्लामी चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित है पाकिस्तानी आतंकी समूह
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के ज्यादातर आतंकी समूह इस्लामी चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित हैं। ये समूह पांच व्यापक श्रेणियों में आते हैं- वैश्विक स्तर पर केंद्रित, अफगानिस्तान-केंद्रित, भारत और कश्मीर-केंद्रित, घरेलू स्तर पर केंद्रित और सांप्रदायिक संगठन। इस्लामिक स्टेट के सहयोगी इस्लामिक स्टेट-खुरासान में करीब 6,000 आतंकी हैं और यह अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय है। 

भारत में कई हमलों के लिए लश्कर जिम्मेदार
रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-ताइबा को अमेरिका ने 2001 में विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था। इसके सरगना हाफिज सईद ने प्रतिबंधों से बचने के लिए समूह का नाम बदलकर जमात-उद-दावा कर दिया। यह भारत में कई हमलों के लिए लश्कर जिम्मेदार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iraq: इराक में कुर्दिस्तानी राष्ट्रपति के घर पर हमला, पीएम अल-सुदानी ने मजबूत सुरक्षा कदम उठाने का आदेश दिया

15 से अधिक आतंकी गुट सक्रिय
रिपोर्ट में पाकिस्तान के 15 आतंकी समूहों की सूची दी गई है। इनमें से 12 को अमेरिकी कानून के तहत विदेशी आतंकी संगठन (एफटीओ) घोषित किया गया है। पाकिस्तान को 2003 से घरेलू आतंकवाद से काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें