फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान का दो भारतीयों तक राजनयिक पहुंच का ब्योरा साझा करने से इनकार, जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी

Sat, 01 Jun 2024 01:38 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कथित जासूसी के आरोप में गिरफ्तार दो भारतीय नागरिकों तक राजनयिक पहुंच के बारे में जानकारी साझा करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया और कहा कि इस तरह की पहुंच समय-समय पर उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो भारतीय नागरिकों तक राजनयिक पहुंच के बारे में जानकारी साझा करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। इसके साथ ही इस्लामाबाद ने कहा कि इस तरह की पहुंच समय-समय पर उपलब्ध कराई गई थी। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने यह टिप्पणी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान की, जब उनसे गिलगित-बाल्टिस्तान में कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार दो भारतीयों तक राजनयिक पहुंच के बारे में पूछा गया। 

विज्ञापन


बलोच ने कहा, मैं इस तरह के संवाद के विस्तार में नहीं जाऊंगी। हालांकि, पाकिस्तान समय-समय पर अपने नागरिकों तक भारतीय उच्चायोग के लिए राजनयिक पहुंच की व्यवस्था करता रहता है। 

इस हफ्ते की शुरुआत में द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने अपनी खबर में बताया कि पाकिस्तान के अधिकारियों ने 2020 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो भारतीय नागरिकों के साथ मुलाकात के लिए भारत को राजनयिक पहुंच प्रदान की। भारत सरकार के अनुरोध पर राजनयिक पहुंच प्रदान की गई थी। भारतीय राजनयिकों और कथित जासूसों के बीच सोमवार को मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर निवासी दो व्यक्तियों को 2020 में जासूसी के आरोप में गिलगित-बाल्टिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। उनकी पहचान फिरोज अहमद लोन (29 वर्षीय) और नून मुहम्मद वानी (24 वर्षीय) के रूप में हुई है। 

राजनयिक सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अदियाला जेल में बंद दो कैदियों से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मुलाकात के दौरान मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें