फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan PTI Rally: इमरान खान को रिहा करने की मांग, इस्लामाबाद में पुलिसकर्मियों पर पथराव, कई सुरक्षाबल घायल

Sun, 08 Sep 2024 11:46 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रिहा करने की मांग की जा रही है। इमरान खान के राजनीतिक दल- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने इमरान खान की 'तत्काल रिहाई' की मांग करते हुए पंजाब प्रांत में आंदोलन शुरू करने के संकेत दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई रैली खत्म होने की समय सीमा पूरी होने के बाद किसी भी अप्रिय घटना से सख्ती से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों पर पथराव, एसएसपी समेत कई सुरक्षाकर्मी घायल
पाकिस्तान के जियो न्यूज से आई रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई की रैली में शामिल इमरान खान के समर्थक समय सीमा समाप्त होने के बावजूद सड़क पर लगाए गए अवरोधों को धता बताते हुए काफिला लेकर इस्लामाबाद पहुंच गए। कुछ खबरों में प्रदर्शनकारियों के उग्र होने की सूचना भी है। खबर के मुताबिक पीटीआई कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद पुलिस पर पथराव किया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शोएब खान सहित कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें