फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पीटीआई सांसद बोले- हिंदुस्तान के चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई, क्या हमारे देश में भी कभी ऐसा होगा?

Fri, 14 Jun 2024 09:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

फराज ने अपनी सरकार से पूछा- क्या हिंदुस्तान के चुनावों के नतीजों को लेकर अभी तक एक भी आवाज उठी है। वहां की सारी पार्टियों ने मना है कि चुनाव निष्पक्ष हुए हैं। उन्होंने संसद में सवाल उठाया कि क्या कभी पाकिस्तान में भी बिना किसी धांधली के चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
Pakistan - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान खान की पार्टी के सांसद शिबली फराज ने पाकिस्तानी संसद में भारत में हुए चुनाव की तारीफ की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि सब जानते है कि पाकिस्तान में हुए चुनावों में धांधली हुई है पर हमारे पड़ोसी देश में भी चुनाव हुए, लेकिन आज कोई नहीं कह सकता कि इसमें धांधली की गई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में 80 करोड़ लोगों ने वोट किया है। वहां वोटिंग के लिए लाखों पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। वहां एक व्यक्ति के लिए भी वोटिंग सेंटर बना था। हिन्दुस्तान में पूरा इलेक्शन ईवीएम से हुआ, जो एक महीने से भी ज्यादा चला।

फराज ने अपनी सरकार से पूछा- क्या हिंदुस्तान के चुनावों के नतीजों को लेकर अभी तक एक भी आवाज उठी है। वहां की सारी पार्टियों ने मना है कि चुनाव निष्पक्ष हुए हैं। उन्होंने संसद में सवाल उठाया कि क्या कभी पाकिस्तान में भी बिना किसी धांधली के चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव हुए थे, जिसमें इमरान खान की पार्टी हार गई थी। 
विज्ञापन


शिबली फराज ने संसद के स्पीकर सरदार सादिक से कहा कि हम लोग भी चाहते हैं कि पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनाव हों। हमारे यहां चुनाव होते हैं तो इसके रिजल्ट्स को न तो हारने वाली पार्टी मानती है न ही जीतने वाली। इस तरह की चीज ने हमारी पॉलिटिकल सिस्टम को पूरी तरह खोखला कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें