फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ लाहौर में विरोध प्रदर्शन

Sun, 31 Mar 2019 08:06 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन के बाद उनकी जबरन शादी कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सिंध में दो हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ लाहौर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

 

बता दें कि होली की शाम को सिंध के घोटकी जिले से पाकिस्तान में रहने वाली दो हिंदू लड़कियों का अपहरण करके जबरन उनका धर्मांतरण कर मुस्लिम बना दिया गया। इस घटना की वजह से हिंदू समुदाय ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को उनका अल्पसंख्यकों के प्रति आश्वासन याद दिलाया।

कराची से पाकिस्तान हिंदू सेवा वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजेश धंजा ने बताया कि दो बहनों- 13 साल की रवीना और 15 साल की रीना का कथित तौर पर अपहरण करके शादी के बाद उन्हें इस्लाम कबूल करवा दिया गया। पाकिस्तान ट्रस्ट के मुखिया ने आरोप लगाया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के सड़क पर उतरने के बाद भी पुलिस ने केवल एक एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें