फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: सिंध में नहर का विरोध, राष्ट्रपति जरदारी की बेटी के काफिले पर लाठी-डंडों से हमला; सामने आया वीडियो

Sun, 25 May 2025 06:19 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

Pakistan: पाकिस्तान में सिंधु नदी पर प्रस्तावित नहर परियोजना के विरोध में लोगों ने सांसद आसिफा भुट्टो के काफिले पर हमला कर दिया, हालांकि वह सुरक्षित रहीं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना से सिंध का पानी छिन जाएगा, इसलिए विरोध बढ़ता जा रहा है और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आसिफा भुट्टो, बिलावल भुट्टो - फोटो : एक्स/आसिफा भुट्टो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सिंध में प्रस्तावित नहर परियोजनाओं का स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी और सांसद आसिफा भुट्टो के काफिले पर भीड़ ने लाठी और डंडों से हमला कर दिया। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आसिफा कराची से नवाबशाह जा रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोका और नहर परियोजना और कॉर्पोरेट खेती के विरुद्ध नारे लगाए। आसिफा के साथ मौजूद सुरक्षा टीम ने तुरंत कार्रवाई की और उनकी गाड़ी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया। इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें, पाकिस्तान सरकार सिंधु नदी पर नहर बनाने की योजना बना रही है। इससे स्थानीय लोग नाराज हैं। चार दिन पहले भी प्रदर्शनकारियों ने सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर का घर जला दिया था। एजेंसी

ये भी पढ़ें: Pakistan: 'कठपुतली सरकार से बात करना बेकार, बातचीत सिर्फ सेना से होगी', पूर्व पीएम इमरान खान का बयान
विज्ञापन


कई लोगों को गिरफ्तार किया गया
इलाके के एसएसपी जफर सिद्दीकी ने मीडिया को बताया कि काफिला एक मिनट से भी कम समय के लिए रुका था और आसिफा या उनके सुरक्षा कर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा, शांतिभंग करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआईर दर्ज कर ली गई है। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


क्या है विवाद
पाकिस्तान की योजना सिंधु नदी पर नहरें बनाकर चोलिस्तान में हजारों एकड़ बंजर जमीन पर खेती करने की है। लोगों का कहना है कि सिंध को इससे क्षति होगी और उनका पानी छिन जाएगा। कुछ हफ्ते पहले एक समिति (काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट- सीसीआई) ने भी इस प्रोजेक्ट को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक सभी राज्यों (प्रांतों) की आपसी सहमति नहीं होगी, तब तक कोई नई नहर नहीं बनेगी।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें