फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने इंटरव्यू में कहा, 'अब भारत के साथ बातचीत नहीं करेंगे'

Thu, 22 Aug 2019 02:42 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह अब भारत के साथ बातचीत नहीं करेंगे।
  • उन्होंने कहा है, "उनसे (भारत) बात करने का अब कोई मतलब नहीं रह गया है।"
  • ये बात खान ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कही है। खान ने कहा है कि "और कुछ नहीं है जो हम कर सकते हैं।"
  • इमरान खान ने कहा है कि अगर भारत उनके खिलाफ सैनिक कार्रवाई करता है तो पाकिस्तान इसका जवाब देगा।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह अब भारत के साथ बातचीत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है, "उनसे (भारत) बात करने का अब कोई मतलब नहीं रह गया है। मेरा मतलब है, मैंने सारी बात कही, दुर्भाग्य से अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, जो भी पहल मैंने शांति और बातचीत के लिए की है, उसे गंभीरता से नहीं लिया है।" 

विज्ञापन


ये बात खान ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कही है। खान ने कहा है कि "और कुछ नहीं है जो हम कर सकते हैं।" इमरान खान ने कहा है कि अगर भारत उनके खिलाफ सैनिक कार्रवाई करता है तो पाकिस्तान इसका जवाब देगा।

वहीं गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि कश्मीर में मध्यस्थता के लिए कई बार पेशकश की गई, लेकिन ये तभी संभव हो पाएगा जब भारत इसे स्वीकार करेगा। इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश विभाग (एफओ) के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने प्रेस वार्ता में कहा, "कई देशों की ओर से मध्यस्थता की पेशकश की गई लेकिन हम तब तक आगे नहीं जा सकते जब तक भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा।" 
विज्ञापन




बता दें भारत ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खंड दो और खंड तीन को खत्म कर दिया था। 

साथ ही राज्य को दो क्रेंद्र शासित प्रदेश- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटा गया। जिसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कभी वह अमेरिका के पास भाग रहा है, कभी चीन के पास तो कभी संयुक्त राष्ट्र के पास। लेकिन उसे हर जगह से मुंह की खानी पड़ रही है। लगभग सभी देश पाकिस्तान से बोल चुके हैं कि इस मामले को भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता करके सुलझाएं।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें