फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: राष्ट्रपति आरिफ ने अलापा राग- भारत पर आतंकी हमले करवाने का लगाया आरोप

Thu, 08 Jul 2021 12:02 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

अल्वी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत, पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए देश में आतंकवादी गतिविधियां करवा रहा है।
विज्ञापन
पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भारत पर अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के विरुद्ध ‘हाइब्रिड’ युद्ध में शामिल होने और आतंकवाद का समर्थन करने का बुधवार को आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि हाल में लाहौर के जोहार टाउन में स्थित हाफिज सईद के घर के बाहर धमाका भारत के समर्थन से करवाया गया था। सईद 2008 मुंबई आतंकवादी हमले का साजिशकर्ता और प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा का सरगना है।

अल्वी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत, पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए देश में आतंकवादी गतिविधियां करवा रहा है।

इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के इन आरोपों का खंडन किया है। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ होने का कथित सबूत के दावे काल्पनिक बात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें