फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: हैवानियत की हदें पार, पति को रस्सी से बांधकर गर्भवती महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म

Mon, 06 Jun 2022 08:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पांच हथियार बंद लोग एक घर में घुस गए और पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पति को रस्सी से बांध दिया फिर उसके सामने ही बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से हैवानियत की ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर हर कोई सिहर उठेगा। यहां एक गर्भवती महिला के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आरोपी हथियार से लैस थे और उसके बल पर घटना को अंजाम दिया। गर्भवती महिला के साथ इस तरह की वारदात सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पंजाब प्रांत के झेलम शहर में यह घटना हुई। यहां पांच हथियार बंद लोग एक घर में घुस गए और पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने महिला के पति को रस्सी से बांध दिया फिर उसके सामने ही बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है पीड़िता एक बच्चे को जन्म देने वाली थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है, वहीं महिला का भी मेडिकल कराया जा रहा है। 

चलती ट्रेन में भी हुआ था सामूहिक दुष्कर्म 
इससे पहले पाकिस्तान में ही चलती ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। 25 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां थी। जानकारी के मुताबिक, टिकट चेकर के अलावा दो अन्य लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। ट्रेन कराची से मुल्तान जा रही थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


छह महीनों में 2439 महिलाओं के साथ दुष्कर्म
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पंजाब सूचना आयोग द्वारा फरवरी में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले छह महीने में 2,439 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है और 90 की हत्या हुई है। 'ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021' के अनुसार लिंग समानता सूचकांक में  पाकिस्तान 156 देशों में से 153वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें