फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तानी पीएम की गीदड़भभकी, बोले- हम किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार

Sat, 26 Apr 2025 01:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

भारत के सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और पाकिस्तान ने कहा है कि पानी रोकने का मतलब युद्ध होगा। साथ ही पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और शिमला समझौते से पीछे हटने का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान घबराया हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बयान दिया है कि वे पहलगाम हमले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए तैयार हैं। हालांकि खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करते हुए शरीफ ने कहा कि हम किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान के कई नेता भड़काऊ बयानबाजी कर चुके हैं, लेकिन पीएम के बयान से साफ है कि पाकिस्तान गीदड़भभकी भले ही दिखा रहा है, लेकिन भीतर से उसे भी भारत के हमले का डर है। 
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ा तनाव
बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस हमले के पीछे लश्कर ए तैयबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ का हाथ बताया जा रहा है। भारत ने हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और पाकिस्तान ने कहा है कि पानी रोकने का मतलब युद्ध होगा। साथ ही पाकिस्तान ने भी भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और शिमला समझौते से पीछे हटने का एलान कर दिया है। 

ये भी पढ़ें-  India vs Pakistan: भारत से कौन-कौन से समझौतों को तोड़ने की गीदड़भभकी दे रहा पाकिस्तान, इसका क्या और कितना असर?
विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने दी धमकी
अब पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि 'किसी को भी भुलावे में नहीं रहना चाहिए...हमारे सशस्त्र बलो पूरी तरह से देश की सुरक्षा करने और किसी भी परिस्थिति का जवाब देने में सक्षम हैं, जैसा कि हम फरवरी 2019 में दिखा भी चुके हैं।' शरीफ ने कहा कि 'पहलगाम में हाल ही में हुई त्रासदी इस दोषारोपण के खेल का एक और उदाहरण है, जिसे पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए। एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखते हुए, पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में भाग लेने के लिए तैयार है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Pahalgam Attack: भारत के प्रतिबंधों से घबराया पाकिस्तान, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर फंसा तो अपनाया यह पैंतरा

शहबाज शरीफ ने अपनी सेना के प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के बयान को दोहराते हुए कहा कि कश्मीर, पाकिस्तान के लिए गले की नस है और कश्मीर को लेकर फिर से अपना वही पुराना राग अलापा। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें