फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पीएम शहबाज बोले- पाकिस्तान करेगा SCO समिट 2027 की मेजबानी, अधिकारियों को तैयारी शुरू करने के आदेश

Fri, 12 Sep 2025 08:47 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि देश 2027 में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। रावलपिंडी में एक कार्यक्रम के दौरान शरीफ ने अधिकारियों को इस्लामाबाद में तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और मेहमानों के ठहरने के लायक बनाना होगा।

विज्ञापन
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन 2027 को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा बयान दिया है। शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान 2027 में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अगली शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। उन्होंने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को इस्लामाबाद में तैयारियां शुरू करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


ये बात शहबाज शरीफ रावलपिंडी के रावत इलाके में एक सड़क निर्माण परियोजना के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हमें अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। इस्लामाबाद को सुंदर बनाना होगा और ठहरने की व्यवस्था भी करनी होगी। हालांकि, उन्होंने सम्मेलन की सटीक तारीख नहीं बताई।

ये भी पढ़ें:- Nepal: सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, आज होगा शपथ ग्रहण; संसद की गई भंग
विज्ञापन


चीन में पाकिस्तान ने उठाया था ये मुद्दा
बता दें कि हाल ही में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ समिट के दौरान पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया था। जो कि भारत ने अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले (जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी) के बाद से इस संधि को निलंबित कर रखा है। इस दौरान एससीओ सदस्य देशों ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मानदंडों को अस्वीकार्य बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Charlie Kirk: चार्ली किर्क की हत्या करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रंप का दावा- बेहद करीबी ने पकड़वाया

पाकिस्तान ने 2024 में की थी मेजबानी
इससे पहले पाकिस्तान ने 2024 में एससीओ की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट बैठक की मेजबानी की थी, जिसमें तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई थी। गौरतलब है कि एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में हुई थी और आज इसमें दस सदस्य देश, दो पर्यवेक्षक और 14 संवाद साझेदार हैं। इस संगठन में चीन, भारत और रूस जैसे बड़े विकासशील देश शामिल हैं और यह दुनिया की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में प्रधानमंत्री शरीफ के इस एलान को पाकिस्तान के आर्थिक और कूटनीतिक छवि सुधारने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें