फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: इमरान खान बोले- सेनाध्यक्ष जनरल बाजवा के सेवाविस्तार पर अभी नहीं लिया कोई फैसला, मैं किसी दबाव में नहीं हूं

Fri, 07 Jan 2022 01:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि जनरल बाजवा का कार्यकाल नवंबर में समाप्त होना है। इसलिए इस बारे में अभी तक कुछ नहीं सोचा गया है और न ही वह किसी तरह के दबाव में हैं। 

 
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के विवादास्पद सेवा विस्तार का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने अभी तक सेनाध्यक्ष बाजवा के सेवाविस्तार के बारे में नहीं सोचा है। मीडिया को दिए गए एक बयान में इमरान खान ने कहा कि जनरल बाजवा के कार्यकाल को समाप्त होने में अभी समय है। वह नवंबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में अभी सरकार के पास समय है। इसलिए उनके कार्यकाल के बारे में इतनी चिंता क्यों है?

विज्ञापन


दअरसल, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा उस समय विवादों में घिर गए थे, जब उन्हें नवंबर, 2019 में सेवाविस्तार दिया गया था। बाजवा 29 नवंबर, 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक अधिसूचना के माध्यम से क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि सेना प्रमुख के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए कोई कानून नहीं है। बाद में सरकार द्वारा छह महीने में नया सेनाप्रमुख नियुक्त करने के आश्वासन के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया। 

सेवा बढ़ाने के लिए पेश किया गया बिल 
पाकिस्तान में तीनों सेनाओं के प्रमुख और संयुक्त सेना प्रमुख की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष है, लेकिन जनरल बाजवा के मामले के बाद इस उम्र को 60 से 64 वर्ष किया गया। इसमें इमरान सरकार को प्रमुख विपक्षी दलों का समर्थन मिला और इसको लेकर असेंबली में बिल भी पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें