फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: लाहौर से लिया कराची का टिकट, लेकिन पहुंच गए सऊदी; पाकिस्तान की इस एयरलाइन को मिला लीगल नोटिस

Sun, 13 Jul 2025 09:17 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के लाहौर से कराची जाने वाला एक यात्री गलती से जेद्दा की फ्लाइट में चढ़ गया। न तो उसके पास पासपोर्ट था और न ही वीजा। फ्लाइट के दो घंटे बाद उसे सच्चाई का पता चला। अब उसने प्राइवेट एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है और लीगल नोटिस भेजा है। एयरपोर्ट प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X-@sonia_niazi6
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लाहौर के एक युवक शाहजैन ने कराची जाने के लिए फ्लाइट पकड़ी थी, लेकिन वह गलती से सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गया। शाहजैन ने एक प्राइवेट एयरलाइन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने कहा कि टिकट चेक करवाने के बावजूद एयर होस्टेस ने उसे गलत फ्लाइट में बैठने से नहीं रोका।
विज्ञापन


शाहजैन ने बताया कि घरेलू टर्मिनल के गेट पर दो फ्लाइट खड़ी थीं। वह बिना किसी जानकारी के जेद्दा जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में चढ़ गया। लगभग दो घंटे बाद, जब विमान कराची नहीं पहुंचा, तब जाकर उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने बताया कि उस वक्त क्रू पैनिक में आ गया और उल्टा उसी को दोष देने लगे।

न पासपोर्ट, न वीजा, फिर भी पहुंच गया सऊदी
शाहजैन का कहना है कि उसके पास न पासपोर्ट था और न ही सऊदी अरब के लिए वीजा। इसके बावजूद वह जेद्दा पहुंच गया। एयरलाइन की इस लापरवाही की वजह से उसे विदेश में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहां एफआईए के अधिकारियों ने पूछताछ की और दो से तीन दिन तक उसे कराची लाने की प्रक्रिया में समय लगा।
विज्ञापन


कानूनी नोटिस भेजा, मुआवजे की मांग
इस पूरे मामले को लेकर शाहजैन ने अब एयरलाइन को कानूनी नोटिस भेजा है। उसने कहा है कि एयरलाइन की गलती की वजह से उसे भारी मानसिक और आर्थिक नुकसान हुआ है। वह मुआवज़े की मांग कर रहा है, जिसमें अतिरिक्त यात्रा खर्च और असुविधा शामिल है।

ये भी पढ़ें- बीएलएफ के पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों और ठिकानों पर दो दिन में 84 हमले, दो दिवसीय ऑपरेशन बाम समाप्त

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने माना एयरलाइन दोषी
लाहौर एयरपोर्ट मैनेजमेंट और पाकिस्तान की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एयरलाइन की ओर से चेकिंग और बोर्डिंग प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई। यह घटना सुरक्षा मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एपस्टीन केस में खुलासों की उम्मीदों पर फिरा पानी, राष्ट्रपति ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी का किया बचाव

सुरक्षा में चूक या सिस्टम फेल?
यह घटना न सिर्फ एक व्यक्ति की परेशानी की कहानी है, बल्कि पाकिस्तान के हवाई सफर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाती है। बिना पासपोर्ट और वीजा के किसी यात्री का विदेश पहुंच जाना अंतरराष्ट्रीय नियमों का सीधा उल्लंघन है। अब देखना है कि एयरलाइन इस मामले में कैसे जवाब देती है और क्या कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें