फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: अनुमति पर विवाद के बावजूद सरकार विरोधी रैली करेगा विपक्षी गठबंधन

Sun, 22 Nov 2020 06:26 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इस्लामाबागद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल) - फोटो : twitter.com/PakPMO
विज्ञापन

पाकिस्तान में 11 विपक्षी दलों का नवगठित गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) रविवार को यहां सरकार विरोधी रैली आयोजित करेगा जबकि शहर प्रशासन ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी अनुमति नहीं दी है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में रविवार को प्रकाशित खबर के अनुसार रैली को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज, जमीयत उलेमा इस्लाम-फाजी (जेयूआई-एफ) तथा पीडीएम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी समेत गठबंधन के अन्य नेता संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


खबर के अनुसार पीडीएम की पिछली रैली को लंदन से वीडियो लिंक से संबोधित कर चुके पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन अध्यक्ष नवाज शरीफ संभवत: किडनी संबंधी समस्या की वजह से पेशावर की रैली को संबोधित नहीं कर सकेंगे। उनकी बेटी मरियम ने शनिवार को एक ट्वीट के जवाब में खबर की पुष्टि की। प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पीडीएम की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन संवेदनहीन तरीके से लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। 


उल्लेखनीय है कि इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने भयावह शक्ल अख्तियार की है। इसमें कहा गया, ‘हमें पहले लोगों की जिंदगियां बचानी हैं। इसलिए विपक्षी दलों को लोगों की जान की कीमत पर रैली नहीं करने दी जा सकती।’ सरकार के फैसले के जवाब में पीपीपी की केंद्रीय सूचना सचिव नफीसा शाह ने कहा कि पीडीएम की रैली 22 नवंबर को तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें