फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष का डिफेंस: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, डिप्टी स्पीकर-पीएम इमरान तक का फैसले को बताया असंवैधानिक

Sun, 03 Apr 2022 02:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

विपक्ष के नेता बिलावल भुट्टो ने कहा, "हमारे पास पूरा बहुमत है। अविश्वास प्रस्ताव में हम प्रधानमंत्री को हरा देंगे। जब तक हमें संवैधानिक अधिकार नहीं दिए जाते, तब तक विपक्ष के सांसद नेशनल असेंबली में ही धरना देंगे।"
विज्ञापन
विपक्ष के नेता बिलावल भुट्टो। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव रविवार को बिना वोटिंग के ही खारिज कर दिया गया। इसके ठीक बाद पीएम इमरान खान ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एलान किया कि उन्होंने राष्ट्रपति से संसद को भंग करने की सिफारिश की है। इसलिए देश को अब चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस बीच विपक्ष ने साफ किया है कि वह पाकिस्तान के डिप्टी स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने और पीएम इमरान के संसद भंग करने की सिफारिश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो ने इस मौके पर कहा, "अब सुप्रीम कोर्ट को फैसला देना है कि हमारे अविश्वास प्रस्ताव पर कब वोटिंग होनी है। इमरान खान और उनकी पार्टी (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) का इस तरह भागना उन्हें एक्सपोज कर चुका है। मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या वे किसी गैर-जम्हूरी का समर्थन करेंगे। हम फैसला बदलने तक नेशनल असेंबली में धरना देंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास पूरा बहुमत है। अविश्वास प्रस्ताव में हम प्रधानमंत्री को हरा देंगे। जब तक हमें संवैधानिक अधिकार नहीं दिए जाते, तब तक विपक्ष के सांसद नेशनल असेंबली में ही धरना देंगे। डिप्टी स्पीकर का यह फैसला बचकानी चाल है। यह मैदान से भागने वाला फैसला है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें