फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक हरकत: पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय नाव पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक मछुआरे की दर्दनाक मौत

Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी नौसेना ने रविवार को गुजरात तट पर स्थित एक भारतीय नाव पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई है और एक मछुआरा घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी नौसेना ने रविवार को गुजरात तट पर स्थित एक भारतीय नाव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई है और एक घायल हो गया। मृतक मछुआरे का नाम श्रीधर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी नौसेना ने इस तरह की हरकत की है। इससे पहले भी पाक की तरफ से कई मछुआरे की तरफ से गिरफ्तारी की गई है। पिछले साल अप्रैल में भी पाकिस्तानी नौसेना ने दो नावों पर फायरिंग कर दी थी। उस वक्त नाव पर 8 लोग सवार थे। इस फायरिंग में उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक शख्स जख्मी हो गया था।

घटना को लेकर भारत गंभीर
वहीं, भारत ने पाकिस्तानी नौसेना की ओर से अंजाम दिए गए इस पूरे घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हम इस मामले को राजनयिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान के सामने रखने की तैयारी कर रहे हैं। अभी मामले की जांच की जा रही है और आने वाले समय में इससे संबंधित अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी।
विज्ञापन


मार्च में 11 भारतीय मछुआरों को किया था गिरफ्तार
इससे पहले पाकिस्तान ने मार्च में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर लिया था। वहीं फरवरी में भी पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया था और उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया था।




स्पष्ट सीमा न होने की वजह से घटती है घटना
हालांकि पाकिस्तान ही नहीं,  भारत भी पाक के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है। वहीं मछुआरों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें