फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान सरकार जनवरी से पहले सत्ता से हो जाएगी बाहर : पीएमएल

Wed, 14 Oct 2020 05:01 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पीएमएल - फोटो : twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज)  की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने सोमवार को कहा कि जनवरी से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी।पीएमएल (एन) की उपाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष द्वारा इमरान खान की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन करने से पहले सरकार अपने घर को लौट जाएगी। पार्टी उपाध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनरल मुशर्रफ के सत्ता में रहने के दौरान भी पीएलएम-एन पर इस तरह के अत्याचार नहीं किए जाते थे।

विज्ञापन


जियो न्यूज के हवाले से उन्होंने कहा कि मैं इस सरकार को सरकार नहीं मानती और यह सरकार, सरकार कहलाने के लायक ही नहीं है। मरियम ने आगे कहा कि सरकार न तो अपनी मूल भावना में सांविधानिक है और न ही इसका कोई कानूनी आधार है। उन्होंने खान को चुना हुआ एक ऐसा व्यक्ति कहा, जिसे लोगों की नहीं बल्कि सिर्फ खुद की परवाह है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें