फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी जवाबी कार्रवाई को दिया ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट’ नाम

Wed, 01 May 2019 09:18 PM IST
अमर शर्मा भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
F16
विज्ञापन
पाकिस्तानी वायु सेना ने बुधवार को कहा कि “विरोधियों के दुस्साहस” के प्रति उसकी प्रतिक्रिया पहले से ज्यादा कठोर होगी। साथ ही उसने बालाकोट के आतंकवादी शिविरों पर भारतीय हवाई हमलों के जवाब में 27 फरवरी को की गई उसकी जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट’ का नाम देना तय किया है।
विज्ञापन


एअर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने यहां कहा, “पाकिस्तानी वायु सेना की ओर से 27 फरवरी को दुश्मन की आक्रामकता पर दी गई प्रतिक्रिया को इतिहास में ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट’ के नाम से याद किया जाएगा।” 

उन्होंने पाकिस्तानी वायु सेना के मुख्यालय में एअर स्टाफ बैठक को संबोधित करते हुए आगाह किया कि “दुश्मन के किसी भी दुस्साहस” का जवाब वायु सेना “पहले से ज्यादा कड़े’ तरीके से देगी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से पुलवामा में किए गए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। बढ़ते गुस्से के बीच भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया। 

इसके अगले दिन पाकिस्तानी वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई संघर्ष में मिग-21 विमान मार गिराया था और भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को कैद कर लिया था। हालांकि बाद में एक मार्च को उनको रिहा कर भारत को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें