फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की खेवड़ा खदान जहां से मिलता है सेंधा नमक, 500 साल तक सप्लाई का दावा

Sun, 29 Sep 2019 11:23 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित हैं, खेवड़ा नमक की खदान। यह खदान इतनी प्रसिद्ध है कि हजारों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। नमक कोह पहाड़ी पर स्थित यह खदान दुनिया की सबसे बड़ी नमक की खदान है। 

विज्ञापन


एक रिपोर्ट में बताया गया कि यहां से हर साल करीब 4.65 लाख टन सेंधा नमक का खनन किया जाता है। कहा गया कि यहां से 500 साल तक नमक की सप्लाई की जा सकती है। इतना ही नहीं व्रत में खाया जाने वाला नमक भी यही से निकाला जाता है। 

हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2014-15 में भारत ने 2,710 मीट्रिक टन नमक पाकिस्तान से आयात किया था। इस खदान की खास बात यह है कि इस खान को देखने के लिए हर माह करीब 40 हजार पर्यटक भी पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए इस खदान को रोशनी से जममग किया गया है। इसके अंदर नमक से बना हुआ सामान रखा गया है, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस खान से निकाले जाने वाले नमक को सेंधा कहा जाता है, क्योंकि खान सिंध इलाके में पड़ती है। साथ ही यहां रॉक सॉल्ट से आकर्षक चीजें बनाई गई हैं, जिन्हें टूरिस्ट को दिखाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें