फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान की पत्नी को लेकर पाक चैनल का अजीब दावा: आईने में नहीं दिखता उनका चेहरा

Sun, 29 Sep 2019 09:52 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान-बुशरा बीबी (फाइल फोट) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की पत्नी बुशरा बीबी की तस्वीर आईने में नहीं दिखती है। ऐसा पाकिस्तान के कैपिटल टीवी ने खातून-ए-अव्वल (प्रथम महिला) को लेकर दावा किया है। यह दावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात एक व्यक्ति के हवाले से किया गया है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में हिस्सा लेने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पत्नी के साथ उमरा किया। जिसकी तस्वीरों में वह सिर से लेकर पांव तक बुर्के में ढकी हुई नजर आईं। बुशरा कथित तौर पर पाकिस्तान के किसी प्रधानमंत्री की पहली सिर से लेकर पांव तक बुर्के में ढकी पत्नी हैं।



बुशरा के कुछ भक्त मानते हैं कि वह आध्यात्मिक ताकतों से परिपूर्ण हैं। वो उन्हें बुशरा बीबी, पिरनी या बीबी पाक दामन के नाम से बुलाते हैं। वह आध्यात्मिक काउंसलर भी हैं। वह इस्लामिक कानूनों का सख्ती से पालन करती हैं। लोग उन्हें ऐसी महिला मानते हैं जो किसी का भाग्य बदल सकती हैं।
विज्ञापन


बुशरा एक आध्यात्मिक गुरू हैं। उन्होंने इमरान खान के सत्ता में आने से छह महीने पहले ही उनसे निकाह किया था। वह इमरान की तीसरी पत्नी हैं। बुशरा से इमरान की पहली मुलाकात साल 2015 में लोधरन में एनए-154 सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले हुई थी। वह पांच बच्चों की मां हैं और उनकी उम्र 40 साल से ऊपर है।

इमरान बुशरा के पास आध्यात्मिक ज्ञान लेने जाते थे। इमरान खान ने पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी, जिनसे उनके दो बेटे हैं। जेमिमा और इमरान के बीच साल 2004 में तलाक हो गया था। इसके बाद 2014 में इमरान ने टीवी एंकर रेहम खान से दूसरी शादी की थी। दोनों की शादी केवल 10 महीने चली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें