फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: कराची में शॉपिंग मॉल में आग, 11 लोगों की मौत, कई लोग अंदर ही फंसे

Sat, 25 Nov 2023 04:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

बताया गया है कि मॉल में आग सुबह करीब सात बजे लगी। दूसरी मंजिल में लगी यह आग एक के बाद एक चौथे, पांचवें और छठवें तल तक पहुंच गई। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि यह आग किन कारणों से लगी। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के कराची में एक मॉल में आग लगने से कई की मौत। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कराची में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। वहीं, कई और लोगों के मॉल के अंदर ही फंसे होने की खबर है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मॉल में आग सुबह करीब सात बजे लगी। दूसरी मंजिल में लगी यह आग एक के बाद एक चौथे, पांचवें और छठवें तल तक पहुंच गई। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि यह आग किन कारणों से लगी। मौके पर ही दमकल की 12 गाड़ियां और 50 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। बिल्डिंग में फंसे 42 लोगों को लगभग तत्काल ही बचा लिया गया। 

दमकल विभाग के अफसर मुबीन अहमद ने बताया कि घटना में अधिकतर की मौत धुएं और आग के डर से हुई, क्योंकि भीषण आग को नियंत्रित करने के लिए अचानक ही बिजली काटी गई थी। उन्होंने बताया कि मॉल में अभी भी फंसे हुए लोगों को ढूंढने का प्रयास जारी है। 42 लोगों को निकाला गया है, जो कि सभी पुरुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें