फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: सड़क दुर्घटना में पाकिस्तान के मंत्री अब्दुल शकूर की मौत

Mon, 17 Apr 2023 06:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

दुर्घटना के बाद मंत्री को गंभीर हालत में पॉलीक्लीनिक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि दूसरे वाहन में सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल) के नेता मुफ्ती अब्दुल शकूर की इस्लामाबाद के रेड जोन क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंत्री (55) शनिवार की शाम एवेन्यू रोड पर सचिवालय चौक की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान उनके वाहन को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मंत्री को गंभीर हालत में पॉलीक्लीनिक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि दूसरे वाहन में सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाने में उनकी जांच की जा रही है। वहीं, डॉन की खबर के हवाले से कहा गया है कि दुर्घटना के वक्त मंत्री अब्दुल शकूर खुद कार चला रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें