जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर जनसांख्यिकी ढांचे को बदलने का आरोप लगाकर यह साबित किया कि वह भारत के अंदरूनी मामलों में अब भी दखल दे रहा है। बुधवार को भारत सरकार ने यहां डोमिसाइल नियम बनाकर कश्मीरियों को जो राहत दी है उस पर पाकिस्तान ने कहा है कि ये कदम गैर कश्मीरी लोगों को बसाने के लिए उठाए गए हैं। पाक ने इसे चौथे जिनेवा कंवेंशन समेत अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।
बता दें कि जो भी व्यक्ति 15 साल से जम्मू-कश्मीर में रह रहा है या उसने सात साल तक वहां पढ़ाई की है उसे वहां का डोमिसाइल (अधिवास) माना जाएगा। यही नहीं जिसने 10वीं या 12वीं की परीक्षा यदि जम्मू-कश्मीर से दी है उसे भी वहां का डोमिसाइल माना जाएगा। इसका मकसद वहां के नागरिकों में दूसरे राज्यों के लोगों के बसने का भय दूर करना है।