फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : सिख आतंकी संगठनों के सरगनाओं को ड्रग तस्कर बना रही खुफिया एजेंसी आईएसआई

Sat, 01 Feb 2020 01:55 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाक खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने देश में स्थित सिख आतंकी संगठनों के प्रमुखों को अब ड्रग तस्कर बना दिया है, जो भारत में और विशेष तौर पर पंजाब के युवाओं को नशे की लत लगाने का घिनौना काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन आतंकी संगठनों के प्रमुखों में ड्रग्स की सप्लाई को लेकर प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है और ये लोग भारत में हेरोइन जैसे ड्रग्स की तस्करी के लिए एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश में लगे रहते हैं। 

विज्ञापन


जून 2019 में भारतीय सीमा शुल्क विभाग ने 2700 करोड़ रुपये की 532 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी, जिसे अटारी सीमा पर व्यापार मार्ग के माध्यम से ट्रक में पाकिस्तान से भारत में तस्करी करके लाया गया था। एनआईए ने इस बरामदगी को ‘नार्को आतंक’ का मामला करार दिया था।

15 के खिलाफ सौंपा था डोजियर

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल जुलाई में वाघा में दोनों देशों के बीच करतारपुर कॉरिडोर के दूसरे दौर की वार्ता के दौरान भारत ने पाक में रह रहे 15 खलिस्तान समर्थकों के खिलाफ 23 पन्नों का डोजियर पाकिस्तान को सौंपा था। डोजियर में गोपाल सिंह चावला की सोशल मीडिया पर भारत-विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी भी थी।

हैप्पी पीएचडी चढ़ा प्रतिद्वंद्विता की बलि

27 जनवरी को पाकिस्तान स्थित सिख आतंकी संगठन खलिस्तान लिबरेशन फोर्स का शीर्ष नेता हरमीत सिंह उर्फ हैप्पी पीएचडी लाहौर के डेरा चहल गुरुद्वारा में पैसों के विवाद को लेकर मारा गया था। सिख आतंकी संगठनों में ड्रग्स सप्लाई को लेकर प्रतिद्वंद्विता के चलते उसकी हत्या हुई। बता दें कि हैप्पी पीएचडी पंजाब (भारत) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कई नेताओं की हत्या में कथित रूप से शामिल था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें