फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: बलूचिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट, एक पुलिसकर्मी की मौत, 10 घायल

Tue, 15 Oct 2019 07:14 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bomb Blast in Pakistan - फोटो : Pak Media
विज्ञापन

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में मंगलवार शाम को भारी बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, जबकि 10 लोगों घायल हो गए। क्वेटा की मुख्य सड़क पर खड़ी पुलिस के मोबाइल वाहन के पास यह धमाका हुआ। 

विज्ञापन

विस्फोट में घायल हुए 10 लोगों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि एक मोटरसाइकिल में बम लगाया गया था। धमाके के बाद मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं, एक रिक्शा और पांच अन्य मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा।  

इसके अलावा पास खड़ी चार अन्य वाहनों में भी आग लग गई, जिस पर पुलिस ने काबू पा लिया। इलाके में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें