फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने इंडोनेशियाई, पोलिश, द.अफ्रीकी, कुवैती दूतों को बताई पुलवामा हमले के बाद की स्थिति

Thu, 21 Feb 2019 04:05 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जांजुआ
विज्ञापन

पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने बुधवार को अलग अलग बैठकें कर इंडोनिशिया, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका और कुवैत के राजदूतों को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद उत्पन्न क्षेत्रीय हालात की जानकारी दी।पाकिस्तान का यह कदम पुलवामा हमले के बाद कश्मीर के बारे में और भारत के साथ संबंधों पर अपना रूख जाहिर करने की कोशिश के तहत था। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैज़ल ने ट्वीट की श्रृंखला में कहा कि जंजुआ ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला होने के बाद क्षेत्र में उत्पन्न हालात से इंडोनिशिया, दक्षिण अफ्रीका और कुवैत के राजदूतों को अवगत कराया। फैजल के अनुसार, जंजुआ ने पोलिश राजदूत पायोट्र ओपैलिन्स्की से भी मुलाकात की और भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों एवं कश्मीरियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें