फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Imran Khan Arrest: विवादों से इमरान खान का रहा है पुराना नाता, जानिए कब-कब आए निशाने पर?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 Mar 2023 03:09 PM IST

सार

इमरान खान ने अपने बयान में कहा था कि मोबाइल फोन के गलत इस्तेमाल के चलते पाकिस्तान में यौन अपराध बढ़ रहे हैं। इमरान खान ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan- Imran Khan - फोटो : Agency (File Photo)


ऑडियो हुआ था लीक

बीते साल दिसंबर में ही इमरान खान का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में इमरान खान कथित तौर पर किसी महिला से अश्लील बातें करते सुनाई दे रहे थे। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई थी। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस ऑडियो को पोस्ट किया था। इसे लेकर भी खूब विवाद हुआ था। पीटीआई ने इस ऑडियो को फर्जी करार दिया था। 


'मोबाइल फोन से बढ़े यौन अपराध'

लाहौर के ग्रेटर इकबाल पार्क में साल 2021 में एक महिला टिकटॉकर  के साथ लोगों की भीड़ ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले पर इमरान खान ने अपने बयान में कहा था कि मोबाइल फोन के गलत इस्तेमाल के चलते पाकिस्तान में यौन अपराध बढ़ रहे हैं। इमरान खान ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे और एक ही पाठ्यक्रम पूरे देश में लागू करने की बात कही थी। इमरान खान के इस बयान को लेकर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। यौन अपराधों के लिए मोबाइल फोन को जिम्मेदार बताने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इमरान खान को निशाने पर लिया था। 


ये भी पढ़ें- Pakistan: क्या है तोशखाना मामला, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फंसे? जानें पूरी कहानी


महिलाओं के पहनावे पर की थी टिप्पणी

इमरान खान ने बढ़ रहे यौन अपराधों को लेकर कहा था कि अगर समाज में नग्नता बढ़ेगी तो इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा था कि अगर कोई महिला कम कपड़े पहने हुए है तो इसका पुरुषों पर असर पड़ेगा। इमरान खान के इस बयान को लेकर भी उनकी आलोचना हुई थी और मरयम औरंगजेब ने इसे बीमारू मानसिकता करार दिया था। 


ओसामा को बताया था शहीद

इमरान खान उस वक्त भी विवादों में आए थे, जब उन्होंने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को शहीद बता दिया था। पाकिस्तान संसद को संबोधित करते हुए इमरान खान ओसामा बिन लादेन को शहीद कह गए थे। बाद में जब इस पर विवाद बढ़ा तो पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा था कि इमरान खान की जुबान फिसल गई थी। 


पूर्व पत्नी रेहम खान के साथ रहे विवाद

इमरान खान ने पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान से दूसरी शादी की थी लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई थी और एक साल बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया था। तलाक के बाद रेहम खान ने इमरान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रेहम खान के खुलासों को लेकर इमरान खान विवादों में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next