फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : इमरान खान ने लिया धमकी देने वाले अमेरिकी मंत्री अधिकारी का नाम, जानिए कौन हैं वह

Mon, 04 Apr 2022 01:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इमरान खान ने कहा दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने उन्हें पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद के माध्यम से यह धमकी भरा संदेश भेजा था। 
विज्ञापन
Imran Khan - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में गहराते सियासी संकट के बीच पीएम इमरान खान ने उन्हें धमकी देने वाले अमेरिकी अधिकारी के नाम का खुलासा कर दिया है। पहले उन्होंने अमेरिका से धमकी मिलने की बात कही थी और अब सत्ता पर संकट के बीच उन्होंने धमकी देने वाले अधिकारी का नाम उजागर किया। 

विज्ञापन


इमरान खान ने कहा दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने उन्हें पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद के माध्यम से यह धमकी भरा संदेश भेजा था। पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' ने इमरान खान के हवाले से कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के दूत के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा था। टीवी पर प्रसारित अपनी टिप्पणियों के दौरान इमरान खान ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर जब राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) ने विदेशी ताकत की भूमिका की निंदा कर दी तो इस प्रस्ताव पर मतदान अप्रासंगिक हो गया था। 

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सहायक मंत्री लू ने कथित तौर पर पाकिस्तानी राजदूत मजीद के साथ बैठक में कहा था कि यदि वह पाक नेशनल असेंबली में विपक्ष के अविश्वाव प्रस्ताव में बच निकले तो उसका असर होगा। डॉन के मुताबिक इमरान ने पिछले सप्ताह राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को पता चला है कि उसके बागी सांसद बीते कुछ दिनों से इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास लगातार आते-जाते रहे थे।  जो लोग हमें छोड़ चुके थे, उनका दूतावास जाने का क्या मकसद था। 
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव के पीछे विदेशी साजिश का आरोप
इमरान खान ने यह भी कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव व विपक्ष के बढ़ते आत्म विश्वास के पीछे विदेशी साजिश का हाथ है। इसके बाद इमरान ने अचकचाते हुए अमेरिका का नाम लिया था उसके तत्काल बाद पलटते हुए 'फॉरेन कंट्री' कहा था। उधर, अमेरिका ने इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के प्रयासों में अपनी भूमिका के आरोपों को खारिज कर दिया है। 

इमरान खान तीसरे ऐसे पाकिस्तानी पीएम हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। हालांकि पाक संसद के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने रविवार को इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 5 के खिलाफ बताते हुए यह कदम उठाया है। सूरी के इस फैसले को पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें