फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान बोले- सरकार, उससे जुड़े लोगों के साथ बातचीत के सभी दरवाजे बंद; PTI के कई नेता गिरफ्तार किए गए

Tue, 10 Sep 2024 08:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: जेल में एक मामले की सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि उन्हें सत्ता प्रतिष्ठान ने धोखा दिया है और उन्होंने अपनी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को किसी भी बातचीत में शामिल न होने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, "प्रतिष्ठान ने हमें धोखा दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कहा कि उन्होंने सत्ता प्रतिष्ठान के साथ किसी भी तरह की बातचीत के दरवाजे बंद कर दिए हैं। खान अभी रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन


'प्रतिष्ठान के साथ बातचीत के दरवाजे बंद'
जेल में एक मामले की सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए खान ने कहा कि उन्हें सत्ता प्रतिष्ठान ने धोखा दिया है और उन्होंने अपनी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को किसी भी बातचीत में शामिल न होने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, "प्रतिष्ठान ने हमें धोखा दिया है और मैं प्रतिष्ठान और किसी भी अन्य पार्टी के साथ बातचीत के दरवाजे बंद कर रहा हूं।"

'आठ सितंबर को सरकार ने दी रैली की अनुमति'
पीटीआई के संस्थापक ने कहा कि उन्होंने पार्टी के छह नेताओं को ही बातचीत करने की अनुमति दी थी। लेकिन किसी को भी बात करने से नहीं रोखा था। खान ने एक बार फिर दावा किया कि आठ सितंबर को रैली की अनुमति सरकार ने ही दी थी और अब उन्होंने लाहौर में अगली रैली करने का एलान किया है। उन्होंने कहा, चाहे हमें अनुमति मिले या नहीं, हम 21 सितंबर को लाहौर में रैली करेंगे। 
विज्ञापन


'गंडापुर के विवादित भाषण का किया बचाव'
पूर्व प्रधानमंत्री ने पार्टी नेता अली अमीन गंडापुर के विवादित भाषण का भी बचाव किया। गंडापुर ने न केवल सेना की आलोचना की बल्कि चेतावनी दी कि दो हफ्ते के भीतर इमरान खान को रिहा नहीं किया गया तो बल प्रयोग किया जाएगा। खान ने कहा कि गंडापुर ने बस देश की भावनाओं को व्यक्त किया है और जो लोग उनकी टिप्पणियों पर उनसे माफी की मांग कर रहे हैं, उन्हें  पीटीआई में नहीं रहना चाहिए। 



छापेमारी के बाद पीटीआई के कई नेता गिरफ्तार
इस बीच, पाकिस्तान में रातभर छापेमारी के बाद पीटीआई के कई प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इनमें पार्टी के अध्यक्ष और करीब एक दर्जन विधायक शामिल हैं। इस पर नेशनल असेंबली (एनए) के स्पीकर अयाज सादिक ने कहा कि वह मामले की गंभीरता से जांच कराएंगे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प  
रविवार को  पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। पीटीआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके और कई पुलिसकर्मियों को घायल किया। जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल था। सरकार ने आरोप लगाया कि पीटीआई ने रैली के लिए मिली अनुमति का उल्लंघन किया और तय से समय से अधिक देरी तक रैली की। 

पुलिस प्रवक्ता जवाद तकी के मुताबिक, पीटीआई के अध्यक्ष गौहर खान और सांसद शेर अफजल खान मरवत को संसद भवन के बाहर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, वरिष्ठ वकील और पार्टी नेता शोएब शाहीन को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। पीटीआई के प्रवक्ता जुल्फी बुखारी ने बताया कि रात की छापेमारी में कुल 13 पीटीआई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें