फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तुर्किये में बैठक, इस्लामाबाद की गीदड़भभकी- फिर छिड़ सकती है लड़ाई

Sun, 26 Oct 2025 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान में धमकी दी है कि अगर अफगान तालिबान के साथ बातचीत विफल रहती है तो युद्ध का विकल्प खुला है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से सीमा पर शांति है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष विराम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए एक संयुक्त मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने के लिए तुर्किये के इस्तांबुल में दूसरे दौर की बातचीत की। हालांकि पाकिस्तान अभी भी गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहा है और उसने कहा है कि अगर बातचीत विफल रहती है तो अभी युद्ध का विकल्प खुला है। दोनों देशों के बीच इस महीने की शुरुआत में सीमा पर झड़पें हुईं थी, जिसमें दर्जनों सैनिक और आम नागरिक और कथित आतंकवादी मारे गए थे। 19 अक्तूबर को दोनों पक्षों के बीच कतर के दोहा में बैठक हुई, जिसमें अस्थायी शांति बहाली पर सहमति बनी। तुर्किये ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की।
विज्ञापन


संयुक्त निगरानी तंत्र बनाने पर सहमति
दोहा में हुए समझौते के अनुसार, पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच दूसरे दौर की बातचीत शनिवार को तुर्किये के इस्तांबुल में हुई। पाकिस्तान की तरफ से दिए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, बातचीत में सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए एक संयुक्त निगरानी तंत्र स्थापित करने पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय तक राजनीतिक समझ बनाने पर भी विचार किया गया। पाकिस्तान की तरफ से अफगान तालिबान को एक व्यापक आतंकवाद रोधी योजना सौंपी गई है। 

पाकिस्तान की अफगानिस्तान को धमकी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान में धमकी दी है कि अगर अफगान तालिबान के साथ बातचीत विफल रहती है तो युद्ध का विकल्प खुला है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से सीमा पर शांति है, और दोहा में पहले दौर की बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच जिन बिंदुओं पर सहमति जताई गई थी, उनमें से 80 प्रतिशत बिंदुओं को लागू किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि पाकिस्तान द्वारा चार दशकों से अधिक समय तक अफगानों की मेजबानी करने के बावजूद अफगानों ने पाकिस्तान में आतंकवाद का समर्थन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Trump: थाईलैंड और कंबोडिया ने संघर्ष विराम समझौते पर किए हस्ताक्षर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी रहे मौजूद
विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने बताया कि पाकिस्तान ने अफगान तालिबान से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अफगानिस्तान के अंतरिम प्रशासन के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि अफगान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय में उप-मंत्री मौलवी रहमतुल्लाह नजीब करेंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें