फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी हमले का खतरा, शरीफ सरकार ने जारी किया अलर्ट

Thu, 06 Oct 2022 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सरकार ने पूरे देश के लिए आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है साथ ही अधिकारियों को अत्यधिक सतर्कता बनाए रखने का आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया जा सकता है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सरकार के मुताबिक टीटीपी आलाकमान ने हाल ही में उसके दो कमांडरों की हत्या के बाद शहबाज सरकार से अफगानिस्तान में मुलाकात की थी। हालांकि बात नहीं बन सकी थी। जिसके बाद आतंकी खतरे की संभावना बढ़ गई है। पाकिस्तानी  गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पत्र में चार प्रांतों के सभी अधिकारियों से सुरक्षा बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें