फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US : इंडियाना में भारतीय मूल के छात्र की यूनिवर्सिटी कैंपस में हत्या, आरोपी कोरियाई छात्र हिरासत में

Thu, 06 Oct 2022 11:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी पुलिस ने बुधवार को बताया कि इंडियानापोलिस का वरुण मनीष छेदा पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। विश्व विद्यालय के पश्चिमी हिस्से में बने हॉस्टल के मैककचियन हॉल की डोरमेट्री में वह मृत मिला।

विज्ञापन
death - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में चार भारतवंशियों की अपहरण के बाद हत्या के बीच इंडियाना में एक भारतीय मूल के 20 वर्षीय छात्र की हत्या की खबर आई है। यूनिवर्सिटी कैंपस के छात्रावास में उसकी हत्या हुई। मामले में मृत छात्र के कोरियाई रूममेट को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन


अमेरिकी पुलिस ने बुधवार को बताया कि इंडियानापोलिस का वरुण मनीष छेदा पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। विश्वविद्यालय के पश्चिमी हिस्से में बने हॉस्टल के मैककचियन हॉल की डोरमेट्री में वह मृत मिला। एनबीसी न्यूज ने पर्ड्यू विश्वविद्यालय के पुलिस प्रमुख लेस्ली विएते के हवाले से यह जानकारी दी। 

छेदा की हत्या की वारदात मैककचियन हॉल की पहली मंजिल के एक कमरे में हुई। वह यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस प्रमुख विएटे ने कहा कि उनका मानना है कि हमला अकारण और बेहूदा था। 
विज्ञापन


मृत छात्र छेदा के बचपन के दोस्त अरुणाभ सिन्हा ने एनबीसी न्यूज को बताया कि वह मंगलवार की रात ऑनलाइन गेम खेल रहा था और दोस्तों के साथ बात कर रहा था। तभी अचानक कॉल पर चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्हें नहीं पता कि किस बात को लेकर हमला किया गया। 

विएटे ने कहा कि हत्या के आरोप में 22 साल के कोरियाई छात्र जिमी शा को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार छेदा की मौत कई चोटों की वजह से हुई। आरोपी शा को आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मिच डेनियल्स ने कहा कि छेदा की मौत दुखद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें