फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके को अवैध तरीके से पंजाब में मिला रही है पाकिस्तान सरकार

Wed, 18 Dec 2019 03:02 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के एक राजनीतिक दल ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान की स्थिति को गैरकानूनी तरीके से बदलने की कोशिश कर रहा है। यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी के प्रवक्ता नासिर अजीज खान ने कहा, प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार अवैध तरीके से पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान को पंजाब राज्य में मिलाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


नासिर 11 दिसंबर को ‘आजाद जम्मू-कश्मीर राज्य सरकार के सर्विसेज व जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग (नियामक) विभाग की तरफ से जारी एक आदेश पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसमें कहा गया था कि आजाद जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रपति ने ‘आजाद जम्मू-कश्मीर मैनेजमेंट ग्रुप’ का नाम तत्काल प्रभाव से ‘जम्मू-कश्मीर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज’ करने का आदेश दिया है। 

यह आदेश पीओके के प्रधानमंत्री फारूक हैदर खान के मुजफ्फराबाद में उस बयान के कुछ दिन बाद आया है कि वह संभवत: पीओके के आखिरी प्रधानमंत्री होंगे। नासिर ने कहा, फारूक हैदर का यह बयान स्पष्ट संकेत देता है कि पाकिस्तान अवैध तरीके से पीओके को पंजाब राज्य और खैबर पख्तूनवा में शामिल करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें