रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक सुस्ती का प्रभाव भारत पर भी पड़ा है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि देश जल्द ही इस मुश्किल आर्थिक हालात से उबर जाएगा। टू प्लस टू वार्ता के लिए सोमवार को यहां पहुंचे रक्षामंत्री महावाणिज्य दूत की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, इस वक्त पूरी दुनिया में वैश्विक आर्थिक मंदी की चर्चा हो रही है। मैं भी यह मानता हूं कि अभी वैश्विक आर्थिक मंदी है, जिसका कुछ हद तक भारत पर भी असर पड़ा है। लेकिन मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत कुछ ही महीनों में इस मुश्किल दौर से बाहर निकल जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बहुत चिंता की बात नहीं है, क्योंकि मोदी सरकार ने आर्थिक विकास के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं और आर्थिक पैकेज की घोषणा की है