फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: बाजार में गैस सिलेंडर फटा, आठ लोगों की मौत

Tue, 08 Jun 2021 01:41 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, क्वेटा

सार

पाकिस्तान में एक बाजार में गैस सिलेंडर फटने से कई दुकानें ढह गईं, हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में धमाके से आठ की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सड़क के किनारे लगने वाले एक छोटे बाजार में सोमवार को एक गैस सिलेंडर फटने से आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस अधिकारी हासिल खान ने बताया कि पड़ोसी ईरान की सीमा से लगने वाले बलूचिस्तान प्रांत के एक दूरस्थ कस्बे माशकेल में यह विस्फोट होने से कई दुकानें ढह गईं, जिसके कारण लोग हताहत हो गए।

खान ने बताया कि मारे गए लोगों में अफगान शरणार्थी भी शामिल हैं। उन्होंने इस संबंध में विस्तार से जानकारी नहीं दी। खान ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने के कारण गैस सिलेंडर फटने और इसी प्रकार के हादसे होना आम बात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें