फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंक खातों के मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के बाद अब उनकी बहन गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2019 09:14 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आसिफ अली जरदारी, फरयाल तालपुर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान में फर्जी बैंक खातों के जरिए धनशोधन से जुड़े एक मामले में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बहन फरयाल तालपुर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधिकारियों ने फरयाल तालपुर (61) को इस्लामाबाद में गिरफ्तार किया। इससे पहले सोमवार को उनके भाई और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष जरदारी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


इस दौरान इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उन्हें स्थायी जमानत देने से इनकार करते हुए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दोनों को गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी थी। यह पूरा मामला साढ़ें चार बिलियन पाकिस्तानी रुपये के घोटाले का है। 

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने फर्जी बैंकों खातों से कथित रूप से धनशोधन के एक बहुचर्चित मामले में सोमवार को दो नेताओं की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उनके पास देश के उच्चतम न्यायालय में अपील करने का विकल्प है।
विज्ञापन


जियो न्यूज ने ब्यूरो के अधिकारियों के हवाले से कहा कि तालपुर को उनके इस्लामाबाद आवास में ही हिरासत में रखा जाएगा। उनके आवास को उप-जेल घोषित किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्यूरो शनिवार को तालपुर को अदालत में पेश कर सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें