फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधा, गधा ही रहता है: खुद के बारे में ऐसा क्यों बोले इमरान?, गलत मिसाल दे उड़वा बैठे अपनी खिल्ली

Sat, 07 May 2022 09:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इमरान खान खुद के बारे में मिसाल देते हैं कि अगर आप गधे पर धारियां डालोगे तो वो जेब्रा नहीं हो जाएगा। गधा, गधा ही रहेगा।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं, लेकिन इस बार उनकी जगहंसाई हो रही है। उनके बयान पर लोग खिल्ली उड़ा रहे हैं। दरअसल, एक टीवी साक्षात्कार के दौरान इमरान खान खुद के बारे में गलत मिसाल दे बैठे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें इमरान खुद के बारे में गधे की मिसाल देते दिखाई पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


गधा, गधा ही होता है 
वीडियो में इमरान खान को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं ब्रिटिश समाज का हिस्सा था, लेकिन मैंने उसे कभी स्वीकार नहीं किया। आगे कहते हैं, वे मेरा बहुत स्वागत करते हैं। इसके बाजवूद मैंने कभी उसे अपना घर नहीं माना। इसके बाद इमरान खान खुद के बारे में मिसाल देते हैं कि अगर आप गधे पर धारियां डालोगे तो वो जेब्रा नहीं हो जाएगा। गधा, गधा ही रहेगा। इस वीडियो क्लिप को स्थानीय पत्रकार हसन जैदी ने ट्विटर पर साझा किया है। 


पहले भी दे चुके हैं गलत बयान
यह पहला मौका नहीं है, जब इमरान खान गलत बयान देकर अपनी फजीहत करवा चुके हैं। इससे पहले भी वह ऐसे बयान देते आए हैं। इमरान खान ने इससे पहले ओसामा बिन लादेन को शहीद बताया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। वहीं पाकिस्तान में दुष्कर्म की घटनाओं पर भी उन्होंने गलत बयान दिया था। 

विज्ञापन

शहबाज शरीफ के खिलाफ उगल रहे हैं जहर
पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ा था। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए नाटकीय घटनाक्रम से पहले ही काफी जगहंसाई हुई थी। अब पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ लगातार टिप्पणी कर जहर उगल रहे हैं। उनके बयानों में बौखलाहट साफ नजर आ रही है। वह लगातार इसमें विदेशी साजिश बता रहे हैं। वहीं अब गधे वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इमरान खान की लोग जमकर खिंचाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें