फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा का दावा- पिछले सेना प्रमुख राहील शरीफ भी चाहते थे सेवा विस्तार

Thu, 30 Mar 2023 12:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

राहील शरीफ साल 2013 से लेकर 2016 तक पाकिस्तान सेना के प्रमुख रहे लेकिन उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला था। राहिल शरीफ के बाद ही कमर जावेद बाजवा पाकिस्तान सेना के प्रमुख बने। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद बाजवा ने दावा किया है कि उनसे पहले आर्मी चीफ जनरल राहिल शरीफ ने भी  तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार से सेवा विस्तार मांगा था। जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद बाजवा ने बताया कि राहील शरीफ ने सेवा विस्तार के लिए एक राजनीतिक विवाद का फायदा उठाने की कोशिश की थी। कमर जावेद बाजवा का यह दावा इसलिए अहम है क्योंकि वह अक्सर अपने सेवा विस्तार के लिए आलोचकों के निशाने पर रहते हैं। खासकर पीटीआई चीफ इमरान खान उन पर खासे हमलावर हैं। 

विज्ञापन


डीन लीक्स पर हुआ था विवाद
पाकिस्तान के मीडिया के साथ बातचीत में पूर्व सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा ने बताया कि जब राहील शरीफ का कार्यकाल बतौर सेना प्रमुख खत्म होने वाला था तो उसी दौरान डॉन न्यूजपेपर ने एक खुलासा किया था, जिसे डॉन लीक्स के नाम से जाना जाता है। उस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सेना के प्रमुख अधिकारियों के साथ एक बैठक में तत्कालीन पाकिस्तान सरकार ने सैन्य अधिकारियों से कहा था कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी वरना पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ जाएगा।  

ये भी पढ़ें- Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चुनाव की तारीखों का एलान, इमरान खान को झटका
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को लेकर काफी हंगामा हुआ था और सेना में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि इस रिपोर्ट के लीक होने से सेना और आतंकी संगठनों के गठजोड़ का संदेश गया है। बाजवा ने बताया कि जब तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उनकी मुलाकात होती थी तो वह बताते थे कि राहील शरीफ सेवा विस्तार चाहते हैं। बता दें कि राहील शरीफ साल 2013 से लेकर 2016 तक पाकिस्तान सेना के प्रमुख रहे लेकिन उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला था। राहिल शरीफ के बाद ही कमर जावेद बाजवा पाकिस्तान सेना के प्रमुख बने। 

पनामा पेपर लीक में गई थी शरीफ की कुर्सी
बाजवा ने बातचीत के दौरान ये भी दावा किया कि पनामा पेपर लीक में नाम सामने आने के बाद उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इस्तीफा देने के लिए तैयार कर लिया था। हालांकि नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज इसके लिए तैयार नहीं हुईं। बाद में नवाज शरीफ को पनामा पेपर लीक मामले में अदालत ने अयोग्य करार दे दिया था। बाजवा ने नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने में अपनी भूमिका होने से इनकार किया और कहा किय वह कोर्ट का फैसला था। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूर्व जनरल कमर जावेद बाजवा बीते साल नवंबर में पाकिस्तान आर्मी चीफ के पद से हट गए थे। साल 2019 में तत्कालीन इमरान खान सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दिया था। हालांकि बाद में जब इमरान खान की सरकार गिरी तो इसका आरोप इमरान खान ने कमर जावेद बाजवा पर ही लगाया था। इमरान खान अक्सर अपने बयानों में कमर जावेद बाजवा को कोसते रहते हैं। बीती जनवरी में इमरान खान ने कहा था कि बाजवा को सेवा विस्तार देकर उन्होंने गलती की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें